हरदोई, जून 10 -- हरदोई। बघौली कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना को लेकर लंबे समय से चला आ रहा इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया है। शासन स्तर से अनुमति मिलने के बाद प्रतिमा स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अनुमति की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। भगवान परशुराम प्रतिमा स्थापना को लेकर पिछले दो माह से अधिक समय से प्रयास किए जा रहे थे। इस दौरान मामला प्रशासनिक प्रक्रिया के साथ-साथ जनभावनाओं से भी जुड़ा रहा। विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने अपनी मांग शासन तक पहुंचाई थी। पूरे प्रकरण में एसडीएम सदर मयंक कुंडू की भूमिका की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने मामले का गंभीरता से परीक्षण कर सभी पक्षों की निष्पक्ष जांच कराई तथा जन...