एटा, अप्रैल 7 -- मंगलवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में मनोनीत पांच सभासदों को विधिवत शपथ दिलाई गई। एसडीएम न्यायिक एआर फारूकी ने सभी नामित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही नगर पालिका परिषद में कुल सदस्यों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। शपथ लेने वाले मनोनीत सभासदों में विजय गुप्ता, अवधेश कश्यप, मनोज कोरी, संगीता एवं जसवीर वाल्मीकि शामिल रहे। सभी सभासदों ने नगर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था, जल निकासी, सड़क निर्माण और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्धता जताई। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया तथा मनोनयन के लिए आभार व्यक्त किया। सुजीत गुप्ता 'बॉबी, नगर पंचायत जैथरा के अध्यक्ष विवेक गुप्ता, ईओ नगर पालिका परिषद ईओ कृष्ण प्रताप सरल, अरुण दलपति, सुनील गुप्ता, राजेश सक्सेना कुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.