पीलीभीत, सितम्बर 2 -- पीलीभीत। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं दिव्यांगजन विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा ने आदर्श दिव्यांग पुर्नवास केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दिव्यांगजनों से संबंधित उपकरणों के बारे में जानकारी हासिल की। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रमुख सचिव का स्वागत किया। जलभराव होने के बावजूद पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं दिव्यांगजन विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा ने पुर्नवास केंद्र के फिजियोथैरेपी कक्ष, श्रवण कक्ष, वर्कशाप से संबंधित उपकरणों की जांच और निरीक्षण किया और निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में दिव्यांगजनों को दी जानी वाली कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग बरेली मंडल बरेली की उप निदेशक संगीता सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुरेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.