कन्नौज, फरवरी 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर किए जाने को लेकर शासन के निर्देश पर बिजिट करने पहुंची टीम को अस्पताल में तमाम खामियां देखने को मिली। निरीक्षण कर रही टीम ने सभी कमियों को अपनी रिपोर्ट में शामिल किया। अब उन सभी समस्याओं से शासन को अवगत कराया जाएगा। शासन के निर्देश पर दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल का बिजिट करने पहुंची टीम में शामिल जिला अस्पताल इटावा के डॉ.महेशचंद्र और जिला अस्पताल कन्नौज के डॉ.एके जाटव ने ओपीडी, इमरजेंसी समेत सभी वार्डों की निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमएस डॉ.एसके सिंह, ड्यूटी कर रहे चिकित्साधिकारियों और अन्य स्टाफ से समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही कौन-कौन से एक्यूवमेंट की कमी है, कितने स्टाफ की कमी है आदि बिंदुओं की रिपोर्ट तैयार की। टीम ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्...