शासन व्यवस्था में महिलाओं की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित कराना उद्देश्य: डॉ नीरा
कोडरमा, सितम्बर 7 -- कोडरमा, वरीय संवादददाता। राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से आयोजित दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला 'सी चेंज मेकर में झारखंड की तीन महिला विधायकों ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। कोडरमा की विधायक एवं प्रदेश की पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव, झरिया की विधायक रागिनी सिंह और जमुआ की विधायक मंजू कुमारी ने कार्यशाला में हिस्सा लेकर महिला नेतृत्व और जेंडर रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। विधायक डॉ. नीरा यादव ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य महिला विधायकों के नेतृत्व कौशल को मजबूत करना तथा शासन व्यवस्था में महिलाओं की प्रभावी और संवेदनशील भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच महिला जनप्रतिनिधियों को अपने अनुभव साझा करने और शासन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.