शासन-व्यवस्था का मतलब सिर्फ चुने हुए प्रतिनिधि नहीं; प्रधान के इस्तीफे के बाद किरण बेदी ने दी कौन सी नसीहत?
नई दिल्ली, जुलाई 25 -- भारतीय पुलिस सेवा की रिटायर्ड अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उप-राज्यपाल किरण बेदी ने शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार को नसीहत देते हुए एक नई शुरुआत करने को कहा है। बेदी ने शनिवार को तीन अलग-अलग सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केंद्र सरकार को सुझाव दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्रालय अब नए सिरे से शुरुआत कर सकता है। यह एक ऐसा मौका है जिसे हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह उन सभी चीजों की पहचान करने का समय है, जिन्हें ठीक करने और बदलने की जरूरत है। प्रधानमंत्री कार्यालय और गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए किरण बेदी ने कहा कि यह नेतृत्व के लिए साफ संदेश है कि वे बात सुनने और सुधार करने के लिए हमेशा तैयार रहें। साथ ही लोगों खासतौर पर युवाओं की जरूरतों और उम्मीदों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.