मेरठ, अप्रैल 18 -- शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए बनाई जाने वाली इनर रिंग रोड और बिजलीबंबा बाईपास के चौड़ीकरण की फाइल शासन में फंसकर रह गई है। शासन से न तो इनर रिंग रोड की जमीन अधिग्रहण करने के लिए 62 करोड़ मिले हैं और न ही बिजली बंबा बाईपास चौड़ीकरण के लिए सिंचाई विभाग की एनओसी। नमो भारत ट्रेन का संचालन शहर से शुरू होने के बाद अब बिजलीबंबा बाईपास पर वाहनों का और भी अधिक लोड हो गया है। शहरवासी शताब्दीनगर स्थित रैपिड स्टेशन से नमो भारत ट्रेन पकड़ने के लिए बिजलीबंबा बाईपास का सहारा ले रहे हैं। मेरठ विकास प्राधिकरण अपनी शताब्दीनगर और वेदव्यासपुरी आवासीय योजना को कनेक्ट करने के लिए बिजली बंबा बाईपास से शताब्दीनगर होते हुए दिल्ली रोड और वेदव्यासपुरी होते हुए एनएच-58 को मिलाने वाली इनर रिंग रोड बनाने की तैयारी में जुटा हुआ है। 5.70 किलोमीटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.