सुल्तानपुर, जुलाई 9 -- Sultanpur News: यूपी के सुल्तानपुर में भाजपा की महिला नेता की दबंगई देखने को मिली है। खुद को भाजपा की जिला कोषाध्यक्ष बताने वाली महिला पूजा कसौधन ने चौकी में हंगामा किया। दरोगा के सामने भाजपा नेता ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिए। उसने कहा, शासन-प्रशासन मेरा है। महिला की इस हरकत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो बुधवार की शाम का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आदर्शनगर, पल्टू का पुरवा घोसियाना निवासी अरुण कोरी ने बताया कि वह शहर के मुरारीदास की गली में हर्षित बरनवाल की फर्म में नौकरी करते हैं। बुधवार को वह शाहगंज चौराहे पर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि उसी समय वहां पर पूजा कसौधन अपने पुत्र रौनक कसौधन के साथ पहुंच गई और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए युवक सीधे चौकी की तरफ भ...