कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता जनता की शिकायतों की अनदेखी करने वालों चार अफसरों से शासन ने स्पष्टीकरण तलब किया है। इसको लेकर शासन की ओर से जिलाधिकारी को आदेश भेजा गया है। इसमें स्पष्ट बताया गया कि कुछ अधिकारी जबरन शिकायत निस्तारण की रिपोर्ट लगा दे रहे हैं, जिससे शिकायतकर्ता अंसतुष्ट हैं। यह सब निगरानी सीएम कार्यालय में की जा रही है। आदेश में चार अधिकारियों की रिपोर्ट संलग्न कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।डीएम ने डीआईओएस संतोष कुमार राय, संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल राजेश वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवम सागर, बीडीओ भीतरगांव शिवनरेश को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनता की शिकायत निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। लापरवाह अफसरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आईजीआरएस शिकायतों को लेकर सीएम ...