कन्नौज, जनवरी 6 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भारतीय हलधर किसान यूनियन का प्रतिनिधि मंडल लखनऊ पहुंचकर वहां उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से मिला। उन्हें छिबरामऊ के सौ शैय्या अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार और ऑपरेशन के नाम पर की जा रही धांधलियों की शिकायत कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। किसान नेता के मुताबिक शिकायत के बाद पर्यटन मंत्री ने तत्काल कन्नौज के जिलाधिकारी से फोन कर मामले की जांच कर कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है, कि यदि शीघ्र मामले में सुनवाई नहीं हुई तो, वह लोग बहुत शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। नगर के दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं ...