पीलीभीत, जनवरी 12 -- कलीनगर। इंडो नेपाल सीमा पर शारदा नदी के क्षतिग्रस्त बांध को लेकर भड़का ग्रामीणों का आंदोलन रविवार को उस समय थम गया, जब डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और भाजपा विधायक बाबूराम पासवान धरना स्थल पर पहुंचे। तीन दिन से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी थी। डीएम और विधायक ने ग्रामीणों से वार्ता कर जल्द काम शुरु कराने का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त तो कर दिया पर बारिश से पहले काम न होने पर जल समाधि की चेतावनी भी दी। नौजलिया नंबर दो गांव के ग्रामीणों ने शारदा नदी के दूसरी तरफ नेपाल की ओर से नदी क्षेत्र में काम शुरू कराए जाने और यहां क्षतिग्रस्त बांध को ठीक न कराने को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरु किया था। ग्रामीणों का कहना था कि इससे हर वर्ष बरसात में गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराता है। दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.