बलिया, सितम्बर 3 -- बलिया, संवाददाता। मनियर ब्लॉक के दिघेड़ा ग्राम पंचायत के रानीपुर निवासी सात साल की रागिनी का इलाज सरकार करायेगी। कूद-कूदकर स्कूल जाने का वीडियो मुख्यमंत्री तक पहुंची। इसके बाद सीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। गुरुवार को बालिका को डीएम कार्यालय पहुंचाया गया। वहां पर जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ को बुलाकर बच्ची के पैर की जांच-पड़ताल कराया गया। अब उसे इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाया जायेगा।रानीपुर निवासी देवेन्द्र राजभर की बेटी सात वर्षीय रागिनी के कूदते हुए स्कूल जाने का वीडियो कुछ दिनों पहले सोशल मिडिया पर वॉयरल हुआ था। इसके बाद बुधवार को रानीपुर पहुंचे डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बच्ची को दो ट्राइसाइकिल, स्कूल बैग और कॉपी किताब उपलब्ध कराया। यह भी पढ़ें- Success Story: DM हो तो ऐसे! बलिया के डीएम IA...