पीलीभीत, जून 26 -- पीलीभीत। हिटी पीटीआर के अब वन एवं वन्यजीव प्रभाग ने मील का पत्थर स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए है। तमाम संशोधन के बाद डीपीआर को शासन को सौंप दिया गया है। अब पूरी डीपीआर जलवायु एवं पर्यावरण मंत्रालय भेजी जाएगी। इसके बाद इसके क्रियान्वयन को लेकर मंजूरी के बाद अक्टूबर तक शिलान्यास की तैयारियां की जाएंगी। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव: गोरखपुर में बनेगा 'अरण्यकोष', अमेजन जैसे वर्षावन का मिलेगा रोमांचलैपर्ड सफारी का उद्देश्य पूरनपुर वन एवं वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत गोपालपुर में 1617 हेक्टेयर में विकसित किए जा रहे प्रदेश के पहले लैपर्ड सफारी का उद्देश्य पर्यटन और रोमांच को बढ़ाना है। इसी क्रम में लंबे समय से इसको लेकर मंथन चल रहा था। एफडी पीपी सिंह की पहल पर बनाए गए इस खास प्रस्ताव को लेकर वन एवं वन्यजीव प्रभाग...