बागपत, जून 4 -- बागपत। शासन के निर्देश पर बागपत जनपद में भी गैर जनपद और गैर प्रदेश से आने वाली जमात की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बागपत में कोई भी जमानत नहीं आई हुई है। वहीं, दोघट से प्राप्त आवेदन को अस्वीकृत कर दिया गया है। वहां एक मदरसे के मौलाना ने जमात के लिए आवेदन किया था। एसपी ने शासन के आदेशों का हवाला देते हुए आवेदन को तभी निरस्त कर दिया था। शासन ने धार्मिक जमातों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए सत्यापन करने के निर्देश दिए गए है। इसके तहत मस्जिदों में ठहरने वाले जमातियों और उनके दस्तावेजों की पूर्ण जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए है। यह भी पढ़ें- जमात को लेकर अलर्ट, खुफिया विभाग खंगाल रही रिकॉर्ड जमात में शामिल लोगों के नाम, पता, वे कहां से आए हैं और कितने दिनों तक ठहरेंगे, इसकी पूरी जानकारी...