बिजनौर, अप्रैल 25 -- ​बिजनौर। जनपद के स्वास्थ्य विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शासन के निर्देश पर गठित एक उच्चस्तरीय स्पेशल टास्क फोर्स ने अचानक दस्तक दी। पूर्व डीजी हेल्थ डॉ. रतन पाल सिंह सुमन के नेतृत्व में आई इस टीम ने सीएमओ कार्यालय में समीक्षा से लेकर जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। जांच की गंभीरता और टीम की गोपनीयता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के गलियारों में बड़ी गाज गिरने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। ​अपर मुख्य सचिव (एसीएस) के निर्देश पर बिजनौर पहुंची इस टीम में दिग्गज अधिकारियों का पैनल शामिल है। टीम में पूर्व डीजी हेल्थ डॉ. रतन पाल सिंह सुमन के साथ मुरादाबाद मंडल के अपर निदेशक डॉ. आशु अग्रवाल और मेरठ मंडल की अपर निदेशक डॉ. सीमा अग्रवाल शामिल रहीं। टीम ने अपनी जांच शुरू करने से पहले जिलाधिकारी ...