गंगापार, जनवरी 24 -- शनिवार को बारा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छीड़ी में ग्राम प्रधान सतीश गुप्ता की अध्यक्षता में निपुण भारत के तहत शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। शिक्षा चौपाल में प्रधान और शिक्षकों ने शिक्षा से संबंधित शासन की योजनाओं के विषय में जानकारी दी। शिक्षकों ने ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका संजू लता ,अमोघ चंद्र मिश्र ,निहारिका मिश्रा ,ममता मिश्रा ,यतींद्र मिश्र ,राम मिलन,प्राथमिक विद्यालय एसएमसी तथा विद्यालय प्रबंध समिति , ग्राम प्रधान , ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...