औरैया, जनवरी 2 -- सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं जिले के नोडल अधिकारी गुर्राला श्रीनिवासुलू ने निर्देश दिए कि शासन द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं में अधिकाधिक पात्रों का चयन कर उन्हें समयबद्ध ढंग से लाभान्वित कराया जाए। किसी भी स्तर पर आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित न रखे जाएं और सभी विभाग अपने-अपने लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में लक्ष्य प्राप्त हो चुके हैं, उनका विवरण लिखित रूप में उपलब्ध कराया जाए। समीक्षा के दौरान उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण, ऊर्जा, कृषि, ग्रामीण विकास, चिकित्सा, पंचायती राज, प्राथमिक शिक्षा, पशुपालन, पेंशन, मत्स्य, श्रम, समाज कल्याण, सहकारिता सहित विभिन...