रामपुर, मार्च 19 -- स्वार-टांडा के खनन प्रभावित क्षेत्रों में जांच के लिए बुधवार को शासन की की टीम रामपुर पहुंची और स्थलीय निरीक्षण कर जांच की। मालूम हो कि स्वार क्षेत्र के पट्टी कला और टांडा में दढ़ियाल क्षेत्र के अकबराबाद आदि खनन प्रभावित क्षेत्र हैं। जहां स्टोन क्रशर और खनन के पट्टे हैं। आरोप है कि यहां कुछ लोग अवैध खनन भी करते हैं। शिकायत यह भी है कि एक पट्टाधारक ने ओटीपी आए बगैर ही खनन शुरू करा दिया था, जिसे प्रशासन ने संज्ञान में आने पर बंद कराया था। इन शिकायतों की जांच के लिए शासन से एक टीम रामपुर पहुंची और करीब 10 स्टोन क्रशरों, पट्टा, खनन क्षेत्र आदि पर जाकर जांच की। उधर, खान अधिकारी अमित रंजन ने बताया कि शासन स्तर से समय-समय पर टीमें आती हैं। इसी क्रम में आज भी टीम आयी हुई है, हम लोग साथ ही हैं और सत्यापन कार्य चल रहा है। वहीं, द...