बरेली, मार्च 19 -- बरेली। महानिरीक्षक निबंधन ने गुरुवार को आदेश जारी किया है। जिसके अनुपालन में आगामी 22 मार्च यानि रविवार को समस्त निबंधक कार्यालयों को शाम 6 बजे तक खोलने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में सहायक महानिरीक्षक निबंधन तेज सिंह यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के वित्तीय समापन एवं नवरात्रि के त्योहार के कारण मार्च आम जनमानस द्वारा अधिक संख्या में अचल सम्पत्तियों का पंजीकरण कराया जाना सम्भावित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...