लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। शासनादेश हुए दो माह बाद से अधिक समय बीत गए लेकिन एडेड विद्यालयों के शिक्षकों के एनपीएस की राशि जीपीएफ खाते में जमा नहीं कराई जा सकी हैं। इससे एडेड के 15000 से अधिक शिक्षकों को बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है। यह स्थिति तब है जबकि सरकार ने सदन में आश्वासन दिया था कि 28 फरवरी तक ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) की परिधि में आने वाले शिक्षकों के एनपीएस के तहत जमा राशि को जीपीएफ में जमा कर दी जाएगी लेकिन मई का पहला सप्ताह बीतने के बाद भी इसमें कोई प्रगति नहीं हुई है।

शासनादेश और शिक्षक दरअसल, सहायता प्राप्त गैर सरकारी माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में 28 मार्च 2005 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को सरकार ने पुरानी पेशन देने का निर्णय किया है। ऐसे में 28 मार्च 2005 से पूर्व नियुक्त 15000 से अधिक शिक्षकों की अब तक एनपीएस मे...