फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 1 -- फर्रुखाबाद। जिला मजिस्ट्रेट ने जिला शासकीय अधिवक्ता और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता के रिक्त पदों पर नवीन नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। डीजीसी दीवानी, डीजीसी राजस्व का एक एक पद, एडीजीसी फौजदारी के दो पद रिक्त हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि आवेदन पत्र तीन प्रतियों में सत्यापित प्रमाण पत्रों, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ बीस अप्रैल तक जमा किए जा सकते हैं। डीजीसी के लिए 10 और एडीजीसी के लिए सात वर्ष के विधि व्यवसाय की अहर्ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...