आजमगढ़, जून 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय से हाइब्रिड मोड में आयोजित समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी तहसीलों के समस्त राजस्व ग्रामों के अशासकीय गाटों की सूचना उपलब्ध कराने, गाटों की ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित कराने, शासकीय योजनाओं हेतु भूमि उपलब्ध कराने एवं तहसील न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक के निर्देश डीएम ने निर्देशित किया कि सरकारी गाटों को छोड़कर शेष सभी गाटों से संबंधित आवश्यक सूचनाएं संबंधित उपनिबंधक कार्यालयों को उपलब्ध कराई जाएं, ताकि राजस्व अभिलेखों का डिजिटलीकरण एवं ऑनलाइन प्रविष्टि का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जा सके। उन्होंने सभी उपनिबंधकों को निर्देश दिए कि वे संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदारों से समन्वय स्था...