गोरखपुर, अप्रैल 25 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत चौमुखा वार्ड नंबर छह निवासी शासकीय अधिवक्ता वीरेन्द्र सिंह की बाइक शनिवार की दोपहर घर के दरवाजे पर खड़ी थी, जिसे एक युवक चोरी कर ले गया। पूरी घटना पास के एक अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक युवक वहां पहुंचा और बाइक पर बैठकर पहले इधर-उधर नजर दौड़ाई। इसके बाद उसने चाभी लगाकर लाक खोला और आराम से बाइक लेकर फरार हो गया। शासकीय अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह शुक्रवार को केदार धाम गए हैं, जबकि घर पर उनका बेटा अभिषेक सिंह मौजूद थे। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...