शाश्वत मणि का अमेरिका में पूर्ण वित्तपोषित पीएचडी में चयन
प्रयागराज, सितम्बर 11 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ बिहेवियरल एंड कॉग्निटिव साइंसेज के पूर्व छात्र शाश्वत मणि का अमेरिका के न्यू जर्सी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पांच वर्षीय पूर्ण वित्तपोषित पीएचडी कार्यक्रम में चयन हुआ है। वह बायोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. भारत बिस्वाल के निर्देशन में शोध करेंगे। मणि का शोध सीखने, धारणा और स्मृति को व्यवहारिक तरीकों तथा एफएमआरआई के माध्यम से समझने पर केंद्रित है। उन्होंने यूनाइटेड इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर साइंस में बीटेक और सीबीसीएस से एमएससी की है। एमएससी के दौरान उन्होंने एफएमआरआई प्रशिक्षण प्राप्त किया। बाद में उन्होंने आईआईआईटी हैदराबाद और इलाहाबाद विश्वविद्यालय की संयुक्त शोध परियोजना में जूनियर रिसर्च फेलो के रूप में कार्य किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.