रांची, मई 2 -- रांची। सीआईएससीई 10वीं की परीक्षा में रांची के शाश्वत चौधरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर का मान बढ़ाया है। सेंट जेवियर्स स्कूल, डोरंडा के छात्र शाश्वत ने 97.8% अंक प्राप्त किए हैं। अंग्रेजी में 99, हिन्दी में 92, एसएसटी में 98, गणित में 96, विज्ञान में 96 और कंप्यूटर एप्लीकेशन में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। स्कूल के शिक्षकों और परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- सेंट जेवियर्स के ऋषभ सक्सेना ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...