अमरोहा, मार्च 25 -- अमरोहा, संवाददाता। सोमवार को कौराल गांव के जंगल से पकड़ी गई मादा तेंदुआ व उसके दो शावकों को मंगलवार को बिजनौर जिले के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में भेज दिया गया। विभाग ने गांव के जंगल में लगाए गए दोनों पिंजरों को भी हटा लिया। ग्रामीणों को इस ओर अतिरिक्त सतर्कता बरतने का सुझाव दिया गया है।गौरतलब है कि नौगावां सादात क्षेत्र के गांव कौराल के जंगल में बीते कई दिन से तेंदुआ विचरण कर रहा था। आए दिन ग्रामीण तेंदुए की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे। रविवार शाम भी गांव निवासी गौरव चौधरी जब खेत पर गन्ना छील रहा था, तभी तेंदुआ उसके सामने आ गया। गौरव ने वहां भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं सूचना पर ग्रामीणों संग वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची थी। तेंदुए की तलाश में जंगल में सर्च आपरेशन चलाया गया। मौके पर पिंजरा भी लगा दिया ग...