बिजनौर, मई 12 -- चांदपुर। चांदपुर क्षेत्र के गांव मिठनपुर में देर शाम गुलदार अपने दो शावकों के साथ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद विभागीय टीम गांव पहुंची और आसपास के क्षेत्र में कांबिंग अभियान चलाया। हालांकि काफी तलाश के बाद भी गुलदार नजर नहीं आया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार गुलदार देखे जाने की घटनाओं से लोगों में भय बना हुआ है। वन विभाग की टीम ने एहतियात के तौर पर गांव में ट्रैप कैमरे लगाए हैं। क्षेत्रीय वन अधिकारी दुष्यंत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम को मौके पर भेजा गया था। काफी कांबिंग की गई, लेकिन गुलदार नहीं मिला। उन्होंने ग्रामीणों से देर शाम घरों से बाहर न निकलने तथा खेतों पर जाते समय सतर्क रहने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.