हापुड़, फरवरी 14 -- शालोम ट्रस्ट ने क्षय उन्मूलन अभियान के तहत गढ़ रोड स्थित सीएचसी में 50 टीबी रोगियों को पुष्टाहार वितरित किया। पुष्टाहार मिलने के बाद मरीजों के चेहरे खिल उठे। शालोम ट्रस्ट के अध्यक्ष अजीत सिंह ने रोगियों को सही समय पर दवाई लेने और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि टीबी एक इलाज योग्य बीमारी है। बस सही समय पर दवाई लेना और स्वस्थ आहार लेना जरूरी है। टीबी के मरीजों को पौष्टिक आहार लेना जरूरी है। शालोम ट्रस्ट द्वारा समय समय पर टीबी के रोगियों को पुष्टाहार बांटा जाता है। कार्यक्रम में कृष्णपाल सिंह, राम सिंह वर्मा, अमित कुमार, संजू कुमार, महबूब अख्तर, क्षमा सिंह, भारती, प्रीती शर्मा, अनिता सिंह, अर्चना जैन, शालू मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...