लखनऊ, मई 10 -- लखनऊ। गोमती नगर विस्तार पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। गोमती नगर विस्तार इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बाघामऊ के अजीत रावत और शोभित यादव हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि इन लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर शालीमार वन वर्ल्ड से स्ट्रीट लाइट पोल चोरी किए थे। आरोपी के पास से एक एल्युमिनियम का पोल बरामद हुआ है। इस मामले में शालीमार कॉर्प लि. के प्रमुख सुरक्षा अधिकारी सुमंत सिंह ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक इन लोगों ने साथियों के संग मिलकर 72 पोल चोरी किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...