नई दिल्ली, जनवरी 10 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली एक बार फिर गोलियों की गड़गड़ाहट से दहल उठी है। शनिवार सुबह शालीमार बाग इलाके में न्याय की उम्मीद में सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाने वाली महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात उस समय हुई जब 44 वर्षीय रचना यादव अपने घर के पास स्थित पार्क में कपड़े सुखाने गई थीं। हमलावरों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। जहांगीरपुरी इलाके में सरेराह पति को मारा था मृतका रचना यादव के पति विजेंद्र यादव की साल 2023 में जहांगीरपुरी इलाके में सरेराह हत्या कर दी गई थी। उस समय से ही रचना अपने पति को न्याय दिलाने के लिए अकेले संघर्ष कर रही थीं। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट तक का रुख किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विजेंद्र हत्याकांड का मामला वर्तमान में '...