नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में बुधवार को वॉटर एटीएम चालू हो गए। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इनका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राजधानी के हर क्षेत्र और हर घर तक पीने का साफ पानी पहुंचाना दिल्ली सरकार का लक्ष्य है। वॉटर एटीएम से लोगों को सस्ता, आसान और अच्छी गुणवत्ता वाला पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। पीतमपुरा के एकता कैंप एयू ब्लॉक, हैदरपुर में आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने सोम बाजार रोड, फोर्टिस अस्पताल के पास एए सेवा बस्ती और शालीमार बाग सीए ब्लॉक सेवा बस्ती में वॉटर एटीएम शुरू किए गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों को वॉटर एटीएम कार्ड भी वितरित किए, जिससे वे पीने का साफ पीने ले सकें। इन वॉटर एटीएम में आधुनिक पांच स्टेज आरओ सिस्टम लगा है, जो हर घंटे करीब द...