नई दिल्ली, मई 30 -- शालीमार बाग क्षेत्र में रविवार को प्रस्तावित ध्वस्तीकरण कार्रवाई के चलते सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक साहब सिंह द्वार इनर रिंग रोड, शालीमार विलेज चौक, आजादपुर मंडी अंडरपास, हैदरपुर टी-पॉइंट श्मशान घाट, मैक्स रोड और मैक्स हॉस्पिटल मार्ग पर दोनों कैरिजवे और सर्विस रोड पर यातायात प्रभावित रहेगा। साथ ही इन सभी मार्गों पर पार्किंग किए गए वाहनाें को टो कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रतिबंध अवधि के दौरान प्रभावित मार्गों से बचकर चलने की सलाह दी है। -- यह भी पढ़ें- NCR में रात 2 बजे से कहां गरजने लगे बुलडोजर; इंटरनेट और रास्ते बंद, पूरा इलाका बना छावनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...