लखनऊ, जून 6 -- शालीमार गैलेंट में कुत्तों का आतंक, बेटी के इलाज को परेशान पिता  - पुलिस कमिश्नर को सौंपा गया शिकायती पत्र लखनऊ, संवाददाता। शहर के प्रतिष्ठित शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में कुत्तों का आतंक है। वहां स्थिति यह है कि कुत्तों के खौफ से एक परिवार अपनी मानसिक बेटी का इलाज कराने की दुश्वारियां झेल रहा है। बुजुर्ग परिजनों की ओर से शालीमार आरडब्ल्यूए ने बेटी के इलाज, कुत्तों के पुनर्वास की मांग पुलिस कमिश्नर से की है। शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट्स के टाॅवर जे के निवासी मानसी सक्सेना की गंभीर मानसिक समस्या से पीड़ित हैं। उनके बुजुर्ग पिता अनूप कुमार सक्सेना और माता रश्मि सक्सेना का आरोप है कि अपार्टमेंट में 11 कुत्तों का आतंक है। इस वजह से वह फ्लैट से निकलकर सोसायटी से बाहर निकलने में असहज महसूस करते हैं। साथ ही गंभीर रूप से मानसिक बीमा...