गाज़ियाबाद, जनवरी 28 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। शालीमार गार्डन वार्ड नंबर-73 में नाले के ऊपर बनी पुलिया के डिजाइन में खामी का आरोप लगाकर लोगों ने बड़े हादसे की आशंका जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले के ऊपर बनी पुलिया ज्यादा ऊंची होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। सोनू भाटी ने बताया कि गली से बाहर निकलने के लिए करीब दो फीट चौड़ा नाला पार करना होता है। नगर निगम ने इस नाले के ऊपर आने-जाने के लिए पुलिया बनाई है, लेकिन पुलिया अधिक ऊंची होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। कई बार दोपहिया वाहन चालक और ई-रिक्शा पलट चुके हैं। इसमें कई लोग चोटिल हो चुके हैं। इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। निर्माण विभाग के अवर अभियंता विनोद कुमार का कहना है कि निरीक्षण कर समस्या के समाधान की योजना बनाई जाएगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.