जमशेदपुर, जुलाई 7 -- टाटानगर स्टेशन होकर चलने वाली शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में रेलवे 10 जुलाई तक एक अतिरिक्त थर्ड एसी और स्लीपर कोच लगाएगा। इसके अलावा हावड़ा-पुरी के बीच चलने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों में भी एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। इससे पहले अहमदाबाद एक्सप्रेस में भीड़ के कारण 1 जुलाई से 1 अगस्त तक एक थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच अतिरिक्त लगाने का आदेश जारी किया जा चुका है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से दक्षिण भारत जाने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों में भी 10 जुलाई तक एक-एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...