सराईकेला, अप्रैल 19 -- सरायकेला। सरायकेला-खरसावां में दो ट्रेन हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पहली घटना सरायकेला की है। जानकारी के मुताबिक, देवघर जसीडीह के कुशमाहा गांव निवासी सोनू कुमार (27) अहमदाबाद में काम करता था। 15 अप्रैल की शाम 9.30 बजे वह शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन में अहमदाबाद से टाटानगर स्टेशन के लिए बैठा था। 17 अप्रैल की सुबह 4 बजे ट्रेन के टाटानगर पहुंचने पर उसकी खोजबीन शुरू हुई। सोनू का जीजा अनुज कुमार सिंह टाटानगर पहुंचे। फोन बंद होने पर इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को दी गई। पुलिस ने सोनू का मोबाइल ट्रैक किया तो उसका अंतिम लोकेशन कोलाबिरा बिरबांस स्टेशन के पास 267/33 ए में था। यह भी पढ़ें- शालिमार एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से देवघर के युवक की मौत शनिवार सुबह सरायकेला पुलिस की मदद से खोजबीन की गई। 4 घंटे की खोजबीन के बाद सुबह 9 ...