जमशेदपुर, अगस्त 24 -- शालीमार-उदयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का टाटानगर से परिचालन अब सप्ताह में एक दिन के बजाय दो दिन किया जाएगा। इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद विद्युतवरण महतो को पत्र भेजकर फेरा बढ़ाने की स्वीकृति की जानकारी दी है। केंद्रीय रेलमंत्री ने पत्र में कहा कि जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के निवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन का परिचालन सप्ताह में दो दिन करने का निर्णय लिया गया है। इससे टाटानगर और आसपास के यात्रियों को राजस्थान आने-जाने में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। सांसद ने इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूर्व में रेल मंत्री से शालीमार-उदयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का फेरा बढ़ाने का आग्रह किया था। यह भी पढ़ें- टाटा होकर सप्ताह में दो दिन चलेगी शालीमार-उदयप...