सराईकेला, अप्रैल 18 -- सरायकेला । ट्रेन में सफर कर रहा देवघर के एक युवक की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई । सरायकेला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर सदर अस्पताल में पोस्टमोर्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया । बताया जा रहा है कि देवघर जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव निवासी सोनु कुमार अहमदाबाद में काम करता था । तथा कुछ दिनो से बिमार था एंव ठिक होने के बाद घरवालो के कहने पर घर जा रहा था । 15 अप्रेल की शाम 9.30 बजे वह शालिमार एक्स्प्रेस ट्रेन में टाटानगर स्टेशन में बठा तथा 17 अप्रेल को सुवह 7 बजे जसीडीह देवघर के लिए उसे टाटानगर से ट्रेन पकडनी थी । यह भी पढ़ें- दुरंतो एक्स्प्रेस के चपेट में आने से एक की मौत शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन टाटानगर स्टेशन 17 की सुवह 4 बजे पहुंची लेकिन उसमे सोनु कुमार नहीं उतरा । उसके जिजा अनुज कुमार सिं...