बेगुसराय, मार्च 24 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। प्रखंड के तेजनारायण हाई स्कूल, शालिग्रामी के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय विनोदानंद बिपिन स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को मेजबान शालिग्रामी व मुंगेर के बीच खेला गया। खेले गये मैच में शालिग्रामी की टीम ने मुंगेर को 1-0 से हराकर कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लेकिन, 45वें मिनट में शालिग्रामी के अंकित ने शानदार गोल दाग अपनी टीम को बढ़त दिलायी जो अंत तक कायम रहा और शालिग्रामी ने मैच जीत लिया। मैन आफ दि मैच मुंगेर के जितेन्द्र को चुना गया जबकि बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार अंकित को दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बीडीओ रवि सिन्हा ने विजेता-उपविजेता टीम को ट्राफी व खिलाडिय़ों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। म...