फरीदाबाद, दिसम्बर 29 -- -उन्होंने अंडर-11 आयुवर्ग में हिस्सा लिया था फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में स्मार्ट सिटी की बेटी शार्वी गर्ग ने अंडर-11 आयुवर्ग में रजत पदक हासिल किया। उन्होंने यह पदक इन लाइन इवेंट में हासिल किया। शार्वी की मां सुमन गर्ग एवं पिता पंकज गर्ग ने अपनी बेटी को बधाई दी।फरीदाबाद लौटने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। प्रतियाेगिता 25 से 30 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। 10 वर्षीय शार्वी गर्ग स अरावली इंटरनेशनल स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा हैं और पांच वर्षों से स्केटिंग का अभ्यास कर रही हैं। फरीदाबाद में राज्य खेल परिसर में निजी प्रशिक्षक प्रदीप भाटी और भूपेंद्र बोहरा से प्रशिक्षण ले रही हैं। इसके अलावा गुरुग्राम में बलियावास ...