मुंबई, सितम्बर 1 -- मुंबई क्रिकेट संघ यानी एमसीए ने एक बड़ा बदलाव रणजी ट्रॉफी की कैप्टेंसी में किया है। मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज सिद्धेश लाड को आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के लिए मुंबई की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। शार्दुल ठाकुर पिछले काफी समय से मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में कप्तानी करते आ रहे थे, लेकिन अब नए कप्तान सिद्धेश लाड होंगे, जो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के कोच रहे दिनेश लाड के बेटे हैं। ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते इस पद से हटाया गया है। ठाकुर ने 2025-26 सत्र के लिए अजिंक्य रहाणे की जगह मुंबई की कप्तानी संभाली थी, जिसमें 42 बार की रणजी ट्रॉफी विजेता टीम क्वार्टर फाइनल में ही बाहर हो गई थी। रणजी सत्र की शुरुआत 11 अक्टूबर से होने वाली है। मुंबई की टीम इस नए सत्र में अपने पहले मैच म...