बागपत, मार्च 11 -- चांदीनगर। रटौल कस्बे में मंगलवार की रात एक मकान में बिजली पंखे में हुए शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई। आग लगते ही मकान के अंदर सोए लोग बाहर निकल आए। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के जरिए आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। रटौल निवासी रशीद पुत्र अलीमुद्दीन के मकान के कमरे में उसका पुत्र इमरान सोया हुआ था, जबकि अन्य परिजन दूसरे कमरे में सोये हुए थे। रात के समय पंखे में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। इमरान ने आग की लपटें उठती देखी, तो उसने बाहर निकलकर शोर मचा दिया। जिसके बाद अन्य परिजन भी नींद से जाग गए और मकान से बाहर निकल आए। इसके बाद परिजनों और आस-पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के जरिए आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बैड़, कपडे, अलमारी सहित लाखों का समान जलकर राख हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.