सुल्तानपुर, अप्रैल 3 -- जयसिंहपुर। बिरसिंहपुर के कटात गांव में शुक्रवार को 33 केवी बिजली की शार्ट सर्किट से दो बार आग लगने से 12 बीघा गेंहू की फसलकर राख हो गई। दोपहर में बुझी आग करीब दो घंटे बाद फिर सुलगने से नुकसान हुआ। दोपहर करीब एक बजे कटात गांव की एक बाग में विद्युत लाइन से निकली चिंगारी सूखी घास पर गिरते ही आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। करीब दो घंटे बाद उसी स्थान से उठी चिंगारी हवा के झोंकों के साथ पास के खेतों में पहुंच गई, जिससे गेहूं की खड़ी फसल में दुबारा आग लग गई। इस बार आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई खेत इसकी चपेट में आ गए। आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण राजपूत टीम के साथ मौके प...