गढ़वा, मई 3 -- मेराल, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत क्षेत्र के अकलवानी गांव में नेशनल हाइवे 39 का खजूरी से विंढमगंज तक सड़क निर्माण का कार्य करा रही एमजीसीपीएल कंपनी के स्टाफ क्वार्टर में अचानक भीषण आग लग गई। उससे क्वार्टर पूरी तरह जलकर राख हो गया है। घटना शनिवार देर शाम करीब 8.30 बजे की है। आगजनी की घटना में स्टाफ क्वार्टर के तीनों ब्लॉक जलकर नष्ट हो गया है। मामले में कैशियर राकेश कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई है। उससे यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि सबसे पहले एक स्टाफ क्वार्टर में आग लगी थी। उस समय तेज हवा के कारण देखते ही देखते तीनों ब्लॉक में आग फैल गई। देखते ही देखते पूरा ब्लॉक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। दमकल भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.