सुल्तानपुर, फरवरी 1 -- मोतिगरपुर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के कालीगंज बाजार में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से किराना एवं जनरल स्टोर में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया, वहीं मकान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आग और घने धुएं के गुबार से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दोस्तपुर थाना क्षेत्र गोशैसिंहपुर गांव के शरद जायसवाल की कालीगंज बाजार में स्थित अपने मकान में "जायसवाल किराना एंड जनरल स्टोर" के नाम से थोक व फुटकर की दुकान है। प्रतिदिन की तरह शनिवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। देर रात शॉर्ट सर्किट के चलते दुकान में आग लग गई। रविवार तड़के करीब साढ...