गाजीपुर, जनवरी 13 -- गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सांसद चौराहा स्थित सिंचाई विभाग की कॉलोनी में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के घर में मंगलवार की रात 9 बजे सर्किट से आग लग गई। आग लगने के कारण कमरे से धुआँ निकलता देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया और कमरे में झुलसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार फ़तेहुल्लाहपुर निवासी 44 वर्षीय मुकेश चंद सहाय सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। सिंचाई विभाग के कॉलोनी में सरकारी क्वार्टर में परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी और बेटी गांव गए हुए थे। वहीं बेटा जिम करने गया था। इस दौरान कमरे में रात साढ़े आठ बजे के करीब में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते-देखते कमरे में र...