सहरसा, मार्च 10 -- सहरसा, नगर निगम वार्ड 42 सुलिंदाबाद में रविवार देर रात कबाड़ी की दुकान में आग लगी की घटना में हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलने पर पहुंची दमकल गाड़ियों की मदद से जल्द हीं आग पर काबू पा लिया गया। सुलिंदाबाद निवासी राजकुमार के कबाड़ दुकान में लगी आग के कारण प्लास्टिक के पानी की बोतलें सहित अन्य कबाड़ का सामान जल कर राख हो गया। शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...