समस्तीपुर, जनवरी 31 -- शिवाजीनगर। शिवाजीनगर थाना अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के वार्ड पांच में शनिवार की सुबह अचानक शार्ट सर्किट से लगी आग जिसमें नागेंद्र कुमार का घर जलकर राख हो गया। आग की लपट इतना अधिक था की देखते ही देखते पूरा घर जल गया। घटना में घर में रखा साइकिल, पंखा, फर्नीचर, मवेशियों का चारा, गेहूं, मक्का, चावल सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। एक आरोपी गिरफ्तार विद्यापतिनगर। पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी मामले में एक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया, जबकि दो अन्य नामजद आरोपी की तलाश पुलिस कर रही हैं। बता दें की बीते वर्ष 26 सितंबर को बाजिदपुर पंचायत के दस नम्बर ढाला रोड में इण्डेन गैस गोदाम से 73 सिलेंडर चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने उक्त मामले...