फिरोजाबाद, अप्रैल 8 -- थाना नगला सिंघी के गांव बजहेरा निवासी देवलाल के चार पुत्र हैं। जिन्होंने गांव में ही अपनी अलग अलग बुर्जी बना रखी थी। जिनमें जरूरत का अनाज भी रख रखा था। रात्रि बिजली का शार्ट सर्किट हुआ तो एक बुर्जी ने आग पकड़ ली। इसके बाद एक एककर सभी बुर्जियां आग की चपेट में आ गईं। ग्रामीणों को जब आग का पता चला तो उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सभी बुर्जी व उनमें रखा अनाज जलकर राख हो गया। आग में हुकम सिंह, धाराजीत, मनोज, देवलाल, गंगाराम की बुर्जी व अनाज जला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...