लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- सिंगाही थाना क्षेत्र के हरद्वाही गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। आग में घरेलू सामान समेत दो बाइक भी जल गईं। आग से करीब तीन लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। सोमवार देर शाम हरद्वाही निवासी व्यापारी राजपाल के घर अचानक आग लग गई। बताया जाता है कि घर में लगे साकेट में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने घर के कपड़ों आदि को चपेट में ले लिया। हालांकि ग्रामीणों की मदद से आग पर जल्द काबू पा लिया गया, जिससे आग ज्यादा फैल नहीं पाई। आग में राजपाल के घर में खड़ी दो बाइक पूरी तरह जल गईं। इसके अलावा घर में रखा तमाम घरेलू सामान भी जलकर खाक हो गया। सूचना पर एसओ सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...